वोट कटवाने का कार्य कर रही बीजेपी: सपा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी ने लोक सभा चुनाव की तैयारी तेज कर ली है| जिसके चलते कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया है कि बीजेपी वोट कटवाने का कार्य कर रही है इस लिये सभी मतदाता पुनरीक्षण के काम पर ध्यान देने की सलाह दी गयी है|
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओ को मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में तेजी से लगने को कहा| उन्होंने कहा जब हमारे मतदाता होंगे तभी लोक सभा का चुनाव जीता जा सकेगा|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि हम सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि की आगामी चुनाव में सपा का प्रत्याशी ही जीते| उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग वोट कटवाने में लगे है| वह बेइमानी से चुनाव जीतने का कार्य करेंगे| इस पर सभी ध्यान रखे| सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि हम सभी को पूरी ताकत के साथ बूथों को मजबूत करने का कार्य करना है| इसमे पार्टी के युवा साथी तेजी से लगे| ताकि आगामी दिनों में जब लोक सभा का चुनाव हो तो सपा प्रत्याशी ऐतिहासिक मतो से चुनाव में जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठकर जिले की जनता का नेतृत्व करे| इस दौरान मनमोहन मिश्रा, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, सरदार तोषित प्रीत सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये|
इस दौरान रजत क्रन्तिकारी, इलियास मंसूरी, रिंकू अग्निहोत्री, अमित कठेरिया, आफरोज मंसूरी,संजीब मिश्रा,सुरेन्द्र सिंह गौर आदि रहे|
4 सितम्बर से चलेगा छात्र जागरुकता अभियान
समाजवादी पार्टी के द्वारा 4 सितम्बर से 8 सितम्बर तक जनपद में छात्र जागरूकता अभियान चलाया जायेगा| जिसमे पार्टी विभिन्य विधालयों के छात्र व छात्राओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी|