विश्वास! के साथ पूर्व मंत्री से मिले सेक्युलर नेता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी व सेक्युलर मोर्चा के बीच चल रहे घमासान के दौरान ही सपा के पूर्व मंत्री के घर सेक्युलर नेताओं के पंहुचने से सियासत में नई चर्चा को जन्म दे दिया है| हालांकि इस सम्बन्ध में कोई कुछ बोलने को तैयार नही है|
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र यादव अपने साथ पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रहे विश्वास गुप्ता के साथ ही साथ महानगर अध्यक्ष मिन्ना खां आदि के साथ शनिवार को शाम लगभग तीन बजे आवास विकास स्थित सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित के आवास पर पंहुचे| उन्होंने तकरीबन एक घंटे तक आपसी गुप्तगू की और वापस लौट गये|
हालांकि सतीश दीक्षित ने बताया कि डॉ० जितेन्द्र से उनके पुराने सम्बन्ध है| जिसके आधार पर वह मिलने आये थे| विश्वास गुप्ता ने बताया कि बीते दिन सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री के सम्मान को ठेस पंहुचाने का काम किया गया| जिसके चलते वह उनसे मिलने आये थे| लेकिन बात कुछ भी रही हो| सतीश दीक्षित सेक्युलर मोर्चा के नेताओं के साथ फोटो खीचते देख कुछ देर के लिये भडक भी गये| वही सत्ता के गलियारों में मोर्चा और सपा के नेताओं को एक थाली में खाते देख कानाफूसी शुरू हो गयी है|