विवेकानंद की प्रतिमा के लिए मांगी जगह

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने के लिये जिलाधिकारी से भेट कर उनसे प्रतिमा लगाने के लिये जगह उपलब्ध कराने की मांग की|

एबीवीपी पदाधिकारी सह विभाग संयोजक अभिषेक वाथम के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने डीएम मोनिका रानी से भेट कर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष की आयु में ही भारत का नाम विश्व पटल पर ला दिया था| युवाओ व विधार्थियों के प्रेरणा दायक स्वामी विवेका नंद की प्रतिमा फतेहगढ़ चौराहे पर लगाये जाने की मांग की| जिलाधिकारी ने भरोसा दिया|

जिला संयोजक आकाश वाजयेपी, शिवम कुशवाहा, दिलीप सोमबंशी, शिवम शुक्ला, हिमांशु शर्मा, अनुभव वाथम, अंकित दुबे, अर्पित दुबे, शहनवाज आदि रहे|