विवाहिता ने जहर खाकर दी जान,हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:विवाह के कुछ महीने बाद ही विवाहिता ने जहर पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निवासी वीरेन्द्र चन्द्र अ विवाह बीते लगभग 7-8 महीने पूर्व ही जनपद हरदोई के पचदेवरा बिल्सडी निवासी भइया लाल की पुत्री मोनिका के साथ हुआ था| बीते दिन मोनिका ने अपनी ससुराल में गृह कलह के चलते जहर खा लिया| जिसके बाद परिजन उसे फतेहगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पंहुचे |जंहा उसे बीती देर रात मृत घोषित कर दिया गया| घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गयी|
जिसके बाद पिता भइया लाल परिजनों के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी | पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया| भोजपुर चौकी इंचार्ज हरेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| पति व ससुर हिरासत में है|