विवाहिता के जलने की जाँच करने पंहुचे एसपी,मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) संदिग्ध हालत में जली विवाहिता के घर एसपी जाँच करने पंहुचे| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| एसपी ने जल्द कार्यवाही के निर्देश दिये|
बीते दिन संदिग्ध हालत में जलकर विवाहिता ग्राम कुईयां निवासी संदीप कुमार की पत्नी शिल्पी को संदिग्ध हालत में जलने पर मौत हो गयी| घटना के एक दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| सोमबार को एसपी संतोष मिश्रा पूरे मामले की जानकारी करने शिल्पी की ससुराल पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| साथ ही पुलिस कर्मीयों को कार्यवाही के निर्देश दिए| एसपी को मौके पर शराब की बोतलें व जले हुए कपड़े मिले| पुलिस ने एसपी की नारजगी के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया|
एसपी ने बताया की परिजनों ने सिलेंडर से आग लगने की बात कही थी| मौके पर जले हुए कपड़े मिले है| कपड़ो में कैरोसिन की महक आ रही है| जाँच करने के निर्देश पुलिस को दिए गये है|