विवादित भूमि पर प्रधान का “इज्जत घर” बनवानें का प्रयास

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)कोर्ट में मुकदमा चलने के बाद भी ग्राम प्रधान ने विवादित भूमि पर इज्जत घर बनवाने का प्रयास किया| जिससे विबाद हो गया| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ मोहद्दीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह से लेकर मुकदमा न्यायालय चल रहा है| शुक्रवार को ग्राम प्रधान ने उसी भूमि पर प्रधान सुशील वर्मा जबरन शौचालय बनाने का प्रयास किया| मामले की सूचना डायल 100 को दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाँच पड़ताल की| पुलिस ने फ़िलहाल निर्माण कार्य रुका दिया|
उप जिलाधिकारी ईशान प्रताप ने बताया कि अगर मुकदमा चल रहा है तो प्रधान को शौचालय विवादित जमीन पर नहीं बनवाना चाहिए था| जांच कर कार्यवाही की जाएगी| प्रधान ने कोर्ट के निर्देश को ताक में रख तार-तार कर शौचालय बनवा दिया|