विवादित एनएसए सोमवीर पर गिरी गाज,गैर जनपद तबादला!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट करने के मामले में चर्चा में आये एनएसए पर आखिर सदर विधायक की नाराजगी के बाद शासन की तरफ से गाज गिर गयी| उनका गैर जनपद तबादला कर दिया गया| जिससे बेसिक शिक्षा विभाग में हडकंप है|
बीते आठ दिसम्बर 2018 को जेएनआई न्यूज में एनएसए सोमवीर सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर पीएम के खिलाफ अशोभनीय पोस्ट करने के मामले में सरकार के अफसर ही कर रहे सरकार की फजीयत शीर्षक पर प्रमुखता से समाचार प्रकशित किया था| जिसके बाद मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान व भाजयुमों मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे ने कोतवाली फ़तेहगढ़ में एनएसए के खिलाफ तहरीर भी दी थी| वही खबर को जिलाधिकारी ने भी खबर को संज्ञान लेकर जाँच कमेटी बना दी थी| एनएसए के कृत से बीजेपी के बड़े नेता भी आहत हुए| पता चला है कि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी इस प्रकरण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी| उन्होंने शासन के साथ ही साथ बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को भी इस प्रकरण से अवगत कराया था| उन्होंने जल्द से जल्द सोमवीर सिंह का तबादला करने के लिए कहा था| वही शैक्षिक महासंघ ने भी उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह से भी एनएसए की कई शिकायते की गयी थी|
एनएसए सोमवीर सिंह को उनके पद से हटाकर मुख्यालय पर सम्बाद किया गया| उनके जगह पर एनएसए का चार्ज बढ़पुर के खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला को दिया गया है| वही सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक उनका तबादला आदेश भी बीएसए कार्यालय में प्राप्त हो गया| लेकिन विभाग उसे दबाने में लगा है|
विधायक सदर मेजर सुनील दत्त ने जेएनआई को बताया कि एनएसए का गैर जनपद कर दिया गया| बीएसए रामसिंह ने बताया कि सोमवीर सिंह की शिकायत होने पर उन्हें जिला मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है| उनके तबादला आदेश के विषय में अभी कोई भी जानकारी नही मिली है|