विरोध के आगे पालिका कर्मियों का यू टर्न

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पालिका की जगह में अतिक्रमण को हटाने के लिये गये पालिका कर्मी नागरिको के विरोध के आगे बैक फुट पर आ गये| कुछ जगह अतिक्रमण हटाकर वह वापस लौट गये| इस दौरान पालिका कर्मियों ने कहा सुनी भी हुई|

नगर पालिका ईओ रोली गुप्ता पालिका कर्मियों के साथ कादरी गेट पर अतिक्रमण हटाने के लिये पंहुची| उन्होंने कुछ अतिक्रमण हटा भी दिया| इसके बाद महिलाओ ने विरोध कर दिया| संजय पुत्र विजय कुशवाह, बबलू पुत्र हरीशचन्द्र, तुलाराम पुत्र गयादीन, सर्वेश पुत्र रामसेवक व मुन्नी ने बताया कि वह लोग बीते लगभग 70 वर्षी से यहाँ निवास कर रहे है| मुन्नी का कहना है कि उन्होंने 4 जुलाई 2014 को गृह कर व जल कर दिया था| उसके बाद 19 अप्रैल 017 को 608 रुपये कर जमा किया| इसके बाद भी उनका मकान कैसे गिराया जा सकता| उन्होंने विरोध कर दिया| जिसके बाद पालिका कर्मी बापस लौट गये|

वही ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि कर अदा करने से कोई जमीन का मालिक नही हो जायेगा| फ़ोर्स की कमी के चलते अभियान बंद किया गया है | फ़ोर्स पर्याप्त मिलने पर कार्यवाही आगे की जायेगी|