मोदी के बजट से विरोधी पार्टियाँ नाखुश,व्यापारी खुश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा पेश किये गये बजट को लेकर विरोधी पार्टियों ने केबल चुनावी जुमला बता दिया है| विरोधी दलों नें केबल चुनाव को देखते हुए लोकलुहाबन बजट पेश करने की बात कही है| सपा,बसपा व कांग्रेस बजट को लेकर असंतुष्ट दिखे|
समाजवादी पार्टी पूरे तरह से नये बजट को किसानों और गरीबों के साथ मजाक बता रही है| सपा जिलामहासचिव मंदीप यादव,महानगर अध्यक्ष विजय यादव व प्रदेश अल्पसंख्यक सभा के सचिव सरदार तोषित प्रीत ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा पेश किया गया बजट केबल चुनावी बजट है| चार साल सरकार रही तब इस तरह का बजट क्यों नही दिया| किसानों को 6000 हजार रूपये वार्षिक देंने की बात बजट में की गयी है लेकिन उन किसानों को मिलेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर भूमि होगी | जिन किसानों के पास दो हेक्टेयर भूमि नही है उनका क्या| जो किराये पर भूमि लेकर खेती करतें है उन्हें क्या मिलेगा|
वही कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव,जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की| कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार का बजट केबल जुमला है| भाजपा केबल सत्ता बचाने के भय से लुहाबना बजट लेकर आयी है| लेकिन यह बीजेपी का यह अंतिम बजट है| बसपा जिलाध्यक्ष विजय भास्कर ने भी बजट पर हमला बोला इस बजट को गौर से देखें तो गरीबों के लिए क्या दिया गया है| गरीब किसानों के लिए बजट आया ही नही|
व्यापारियों ने बजट का किया स्वागत
नेहरु रोड पर संजय बन्धु फर्नीचर के मालिक कपिल गुप्ता व लाइसेंसी बंदूक के व्यापारी सरदार बंटी सरदार ने बताया की बजट व्यापारियों के लिए बजट बहुत अच्छा आया है| उन्होंने बताया की पांच लाख की आमदनी तक कोई टेक्स नही लगेगा इससे छोटे व्यापारी खुश है| भाजपा पहली बार इस तरह का बजट लेकर आयी है जिसमे सभी के फायदे का सौदा है| व्यापारी नेता इस्लाम चौधरी ने कहा कि बजट ठीक है| सरकार ने इनकम टेक्स में बहुत अच्छी छुट दी है| सरकार ने व्यापारी और किसान के साथ ही माध्यम वर्ग को काफी फायदा दिया है|