विधुत विभाग कर्मी की पत्नी की चेन लूटी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: सुबह टहलने जा रही विधुत विभाग कर्मचारी की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली गयी| पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस नें कोई कार्यवाही करने से पूर्व सीमा विवाद खड़ा कर दिया| तब तक लुटेरे बहुत आगे निकल गये| बाद में आलाधिकारी मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|

जनपद कानपुर देहात के रूरा सिलौली निवासी रमेश चन्द्र विधुत विभाग भोलेपुर में सहायक लेखाधिकारी के पद पर तैनात है| वर्तमान में वह शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास 5/173 निवासी राजीव यादव के मकान में किराये पर रह रहे है| सुबह तड़के लगभग 5 बजे रमेश चन्द्र  अपनी पत्नी रामदेवी के साथ जा रहे थे| उसी दौरान कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर गुमटी के निकट कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर काली बाइक से आये बदमाशों नें रामदेवी की सोनें की चेन लूट ली और फर्रुखाबाद की तरफ फरार हो गये|
घटना की सूचना रामदेवी और उसके पति रमेश चन्द्र नें आवास विकास चौकी के पास खड़ी डायल 100 के 1835 गाड़ी पर तैनात हेडकांस्टेबल रामबरन को दी| रमेश नें बताया कि सिपाही रामबरन नें उसे टरका दिया और सीमा विवाद का पेंच कस दिया|

जिसके बाद रमेश ने डायल 100 को फोन पर जानकारी दी| सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पन्ना लाल गौड़, कोतवाल अजय नारायण सिंह, आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी आदि मौके पर पंहुचे| घटना के सम्बन्ध में रमेश चन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी| घटना के बाद भी कई घंटे तक पुलिस सीमा विवाद का पेंच फांसे रही| जानकारी होनें पर सीओ ने सिपाही की जमकर फटकार लगा दी| बाद में स्वाट टीम नें भी मौके पर जाकर जाँच की|

सीओ सिटी पन्ना लाल गौड़ ने जेएनआई को बताया कि सिपाही की कड़ी फटकार लगायी गयी है| जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|