भाजपा को कार्यालय के उद्घाटन के साथ मिला स्थाई पता

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रूखाबाद:लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए अब भाजपा नेताओं को किराये पर भवन लेनें की जरूरत नही पड़ेगी| इस बार भाजपा ने चुनाव से पूर्व अपना कार्यालय का उद्घाटन कर दिया| जिससे भाजपा नेताओं में ख़ुशी की लहर है| इसके साथ ही भाजपा को जिले में एक संगठन चलाने के लिए स्थाई पता भी मिल गया है| लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की कवायद में यह कार्यालय रामबाण साबित होगा|
नगर के आवास विकास में भाजपा के नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का गुरुवार को हबन पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ| जिसमे जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत के साथ ही सांसद मुकेश राजपूत ने भी बीजेपी नेताओं के साथ हबन में आहुति दी| कार्यालय के लिये तीन मंजिल भवन का निर्माण कराया गया है| जिसमे दो आलिशान हाल बनाये गये है| इसके साथ ही आठ कमरे अलग से निर्मित किया गये है| भाजपा का अब सभी पार्टियों से बड़ा कार्यालय बनकर तैयार हो गया है| जिससे आगामी लोक सभा चुनाव के फतेह करने की रणनीति का शंखनाद किया जायेगा|
इस दौरान भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी,लोक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष डॉ० अरविन्द गुप्ता,डॉ० प्रभात अवस्थी,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,विमल कटियार,रुपेश गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला,पियूष त्रिपाठी,शिवांग रस्तोगी,रामवीर सिंह चौहान,शिवम दुबे,विकास पाण्डेय,पंकज पाल,रानू दीक्षित,आलोक राजपूत आदि रहे|