विधान सभाओं में बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने अक्टूबर में जिले की चारों विधान सभाओं में बूथ सम्मेलन के आयोजन की रणनीति बनायी है| जिसके तहत चारों विधान सभाओं में अलग-अलग तिथियों को सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा|
सपा के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर सभी विधान सभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा| जो तीन अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों पर चलेगा| सम्मेलन में सभी बूथ प्रभारी व बूथ कमेटी के सदस्य हिस्सा लेंगे| सदर विधान सभा का सम्मेलन 3 अक्टूबर, अमृतपुर विधान सभा का सम्मेलन आगामी 5 अक्टूबर, भोजपुर विधान सभा का सम्मेलन 8 अक्टूबर के साथ ही कायमगंज विधान सभा का सम्मेलन 9 अक्टूबर को आयोजित होगा|
बीजेपी नेताओं के विवादित वयान पर भड़के सपा जिलाध्यक्ष
बीते दिन शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट के पुल का लोकर्पण सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में किया गया था| बीजेपी की सरकार में सपा नेताओं के द्वारा पुल का लोकार्पण चर्चा का विषय बना हुआ है| बीते दिन बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सपा नेताओं को कानून तोड़ने का आदि बताया था| वही बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने सपा नेताओं को गुंडा गर्दी करने वाला बताया था| जिससे सपा जिलाध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है| नदीम फारुखी ने कहा है कि बीजेपी नेता पहले अपने अन्दर देखें उसके बाद किसी पर कीचड़ उझाले| यदि जिला प्रशासन मुकदमा दर्ज करता है तो करे| सपा नेताओं पर कोई फर्क नही पड़ेगा|
जिला महासचिव मंदीप यादव ने भी बीजेपी की वयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है| पुष्पेन्द्र यादव, मनमोहन मिश्रा, इलियास मंसूरी,रजत क्रन्तिकारी आदि रहे|