वार्डो में सपा ने बीजेपी को दी जोरदार पटखनी

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) निकाय चुनाव में सपा दो व बीजेपी ने तीन सीटे अध्यक्ष पद के लिये जीती हो| लेकिन वार्डो के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बीजेपी से दो गुने जीते|

समाजवादी पार्टी ने कुल 23 वार्डो में अपने प्रत्याशी लड़ाये थे| जिसमे से उनके 9 प्रत्याशी पार्टी सिम्बल से और एक प्रत्याशी पार्टी के समर्थन से सभासद का चुनाव जीता है| जिसमे वार्ड 9 कृष्णा नगर से संजय यादव, वार्ड 41 आवंतीबाई नगर मुनजनीर, वार्ड 22 गोविन्द नगर से सुबोध, वार्ड 33 चन्द्रगुप्त नगर रफी अंसारी, वार्ड 2 विवेकानंद नगर रीता देवी, वार्ड 7 लक्ष्मीबाई नगर मोबीन अंसारी, वार्ड 23 विस्मिल नगर शाहयांर खां, वार्ड 24 आजाद नगर से निशार व वार्ड 20 अब्दुल हमीद नगर सफदर खां चुनाव जीते| वही सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने बताया की वार्ड 17 शिवाजी नगर से अनवर उर्फ़ बबलू भी पार्टी समर्थन से चुनाव जीता है|

कुल मिलाकर सपा ने 10 सभासद अपने जीता लिये| जबकि बीजेपी इसके आधे में ही सिमट गयी| बीजेपी ने लगभग 29 प्रत्याशी सभासद के लिये लड़ाये थे| जिसमे सबसे जादा चर्चा में लोहिया नगर है| जंहा बीजेपी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, विधायक सुशील शाक्य व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना रहती है| वही सदर विधायक मेजर का कार्यालय भी काफी दिन आवास विकास से संचालित होता रहा| इसके बाद भी उसकी सभासद प्रत्याशी लक्ष्मी द्विवेदी निर्दलीय प्रत्याशी से हार गयी|

बीजेपी के कुल पांच सभासद ही जीते| जिसमे वार्ड 13 प्रेम नगर से निर्मला पत्नी अरविन्द, निराला नगर से विकास, बौद्ध नगर वार्ड 38 से रेखा गुप्ता व वार्ड 42 बलराम नगर से प्रबल त्रिपाठी व वार्ड 8 अहिल्ला नगर से आशा पत्नी अशोक कुमार चुनाव जीते|