वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) वसूली के विवाद में किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी| जिसमे दो किन्नर जख्मी हो गये|घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी गयी|
थाना कस्बा निवासी किन्नर भूरे पुत्र नत्थू ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा ग्राम उजरामऊ निवासी शमीम उर्फ़ कंचन किन्नर से नेग लेने के चक्कर में विवाद चल रहा है| 24 अप्रैल को वह बाइक से अपन साथ बर्षा किन्नर को लेकर जा रहा था तभी शमीम,शफीक व पूजा आदि ने उसे रोंक लिया और जमकर मारपीट कर दी| बचाने पर वर्षा के साथ भी मारपीट की| जिससे दोनों बुरी तरह लहुलुहान हो गये|
घटना के बाद भूरे ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|