वर्षगांठ पर माँ रसोई में एक हजार ने किया मुफ्त भोजन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: गरीबो को बीते एक वर्ष से केबल 10 रूपये में भरपेट भोजन दे रही माँ रसोई की वर्षगांठ के अवसर पर मुफ्त भोजन का प्रवंध किया गया| जिसमे लगभग 1000 हजार लोगो ने मुफ्त भोजन किया|

पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने लाल दरवाजे स्थित माँ रसोई में लगभग 6 बजे पंहुचकर पूजा अर्चना की| इसके बाद खुद भोजन अपने हाथो से दिया| रसोई में भोजन करने वालो की भारी भीड़ उमड़ी| लगभग 1 हजार लोगो ने मुफ्त भोजन किया| जिसमे सब्जी,रोटी,चावल व खीर परोसी गयी| मनोज अग्रवाल ने कहा कि माँ रसोई पूरी ममता के साथ भूखे को भोजन कराती है| उसका उद्देश्य है कि कोई भूखा नही सोये |

चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल ने कहा कि जो लोग होटल का मंहगा खाना नही खा सकते उन्हें माँ रसोई भोजन देती है| वत्सला अग्रवाल ने कहा की गरीब लोगो को जल्द वस्त्र वितरण भी शुरू होगा| जिसकी तैयारी चल रही है| राजू गुप्ता, अफरोज, मोहम्मद नसीम, अमीर खलीफा, आदेश गुप्ता आदि रहे|