वजट के आभाव में केबल तीन दिन चलेगा फर्रुखाबाद महोत्सव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:फर्रुखाबाद की स्थापना की प्रतिवर्ष वर्षगांठ महोत्सव के रूप में मनायी जाती रही है| इस बार फर्रुखाबाद का 305 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है| 22 वां फर्रुखाबाद महोत्सव वजट के आभाव में केबल तीन दिनों तक की चल सकेगा| रविवार को इसका समापन कर दिया जायेगा|
बीते 21 दिसम्बर को महोत्सव के अन्य कार्यक्रम शुरू हो गये थे| लेकिन 28 दिसम्बर को अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने पटेल पार्क में फीता काटकर किया था| लेकिन इस बार शुभारम्भ के बाद से ही महोत्सव में बेरंग नजर आ रहा है| महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डॉ० रामकृष्ण राजपूत ने बताया कि इस बार किसी का खास सहयोग नही रहा| अकेले वह पूरे महोत्सव के वजट का खर्च उठाने में सक्षम नही है| इसके लिए जिला प्रशासन व सरकार की तरफ से भी कोई अनुदान राशि नही आ रही है| इस कारण महोत्सव आयोजन का समय तीन दिनों का कर दिया गया है| 30 दिसम्बर को महोत्सव का समापन किया जायेगा|
शनिवार को वन एवं पर्यावरण गोष्ठी,दोपहर में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा (आयुष) एवं गायन के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये| इस दौरान प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वनकि),सुनील कुमार आर्य,एसके श्रीवास्तव,लोकेश कुमार,डॉ०जीएस राजपूत, डॉ० अफजल हुसैन,डॉ० जगदीश किशोर आदि रहे|