लोहिया अस्पताल के फब्बारे में नोजिल का पेंच

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में मुख्य गेट के पास लगे फब्बारे का सुंदरीकरण लगभग पूर्ण हो गया है| लेकिन उसके नोजिल ने पेंच फ़ांस दिया है| जिससे वह सुचारू रूप से चालू नही हो पा रहा है |

आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल गेट पर बना फब्बारा बीते पांच सालो से बंद था| यह वर्ष 1995 मेंअस्पताल को सौपा गया था| जिसके बाद बीते लगभग एक वर्ष पूर्व एक लाख की लागत से इसका जीर्णोद्धार कराया गया| जिसमे मोटर, बिजली कनेक्शन, पानी कनेक्शन आदि का कार्य किया गया| फब्बारे में नीले रंग के पत्थर लगाये गये| जब उसके जीर्णोद्धार का कार्य पुन हुआ तो उसके पानी की उछाल से लोहिया अस्पताल प्रशासन संतुष्ट नही हुआ| जिससे फब्बारे को अस्पताल ने अपनी सुपर्दगी में नही लिया |

सीएमएस बीबी पुष्कर ने बताया कि फब्बारे का पानी जादा ऊँचाई तक नही जा पा रहा है | जिससे उसको अभी हेंडओवर नही किया गया है| ठेकेदार से नोजल बदल कर पानी का उछाल ठीक करने के निर्देश दिये गये है| उन्होंने बताया कि अभी उसमे लाइट भी लगाने का प्रयास हो रहा है| लेकिन 15 अगस्त तक उसको शुरू करा दिया जायेगा|