लोकतंत्र कामदारों के लिए, इसमें नामदार का क्या काम: स्मृति ईरानी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस के गढ़ अमेठी में शिकस्त देकर क्रांति जगाने वाली केंद्रीय मंत्री ने आज अमेठी को करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान उनके साथ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी थे।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने राजा विश्वनाथ सिंह इंटर कालेज में आज जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।  लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हराकर इतिहास रचने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नई सरकार बनने के बाद अपने पहले अमेठी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेठी में एक क्रांति आई है। इस बार हर मतदाता पोलिंग बूथ तक गया और कमल का बटन दबाकर बता दिया कि लोकतंत्र कामदारों के लिए है नामदारों के लिए नहीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक साधारण से परिवार से आने वाली एक महिला को अमेठी की जनता अपना नेता चुनेगी।
स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले तो यह माना जाता था कि अगर अमेठी का सांसद पांच वर्ष तक अपने संसदीय क्षेत्र की तरफ मुड़कर नहीं देखता तो भी जनता उसे स्वीकार कर लेती है अब यह मिथक टूट गया है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अमेठी का उनका अभेद्य किला छीनने वाली स्मृति जुबिन ईरानी ने आज अमेठी में जन कल्याण की कई योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के साïथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा जिला प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी थे। अमेठी के तिलोई में स्मृति ईरानी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ राजा विश्वनाथ सिंह इंटर कालेज में आज कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनके साथ प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी थे।
इससे पहले आज स्मृति ईरानी सांसद के रूप में पहली बार आज अमेठी पहुंची। केंद्रीय वस्त्र एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी गौरीगंज के बरौलिया गांव में पूर्व प्रधान स्व सुरेंद्र सिंह के घर पहुंची। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत भी बरौलिया पहुंचें। अमेठी में दो दिन के दौरे पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी दो दिनी प्रवास में यहां अपने अभियान को गति प्रदान करेंगी। स्मृति ईरानी आज अमेठी में सबसे पहले दिवंगत भाजपा नेता व पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के घर बरौलिया के अमरबोझा गांव में परिवार के लोगों से भेंट की। बरौलिया गांव से निकलने के बाद वह तिलोई के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कालेज में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकापर्ण किया।
मैं यहां पर 22 दिन गांव-गांव घूमा
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने आज बरौलिया में स्व सुरेंद्र सिंह के बेटे से भेंट की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2014 में चुनाव प्रचार के लिए मैं यहां पर स्मृति जी के साथ कार्यकर्ता के रूप में आया था। मैं यहां पर 22 दिन गांव-गांव घूमा था। मैं सभी कार्यकर्ताओं को जानता हूं। सुरेंद्र सिंह की हत्या से मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने स्मृति दीदी से वार्ता करने के बाद स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मिलने की इच्छा जताई थी। सुरेंद्र सिंह पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता थे। पार्टी ने एक जुझारू कार्यकर्ता खोया है। उसकी भरपाई नहीं हो सकती। भाजपा पार्टी पूरे परिवार के साथ है, बेटे के साथ है।
पत्रकारों के गोवा के पूर्व सीएम स्व मनोहर पर्रिकर के गांव को गोद लेने व गांव में विकास कार्य कराने के सवाल पर कहा उन्होंने कहा कि गोवा सरकार यहां काम करना चाहती है। विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में। हमें जो काम करने को कहा जायेगा हम उसे जरूर करेंगे। पर्रिकर जी का गांव से जुड़ाव था। उनकी याद में गोवा सरकार यहां काम कराना चाहती है। मनोहर पर्रिकर के अमेठी में जूते बंटवाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आलोचना के सवाल पर गोवा के सीएम ने कहा जिसको आलोचना करनी है वो करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हमे मदद करनी है हम उसे करते रहेंगे।
स्मृति मुसाफिरखाना के नेवादा गांव में वृहद गो-संरक्षण केंद्र का लोकापर्ण करेगी तो शाम छह बजे से सात बजे तक पार्टी कार्यालय व आठ बजे अमेठी के रामगढ़ गांव में रामशंकर सिंह के घर जाएगी। रविवार को केंद्रीय मंत्री अमेठी व रायबरेली में जिला प्रशासन के साथ अलग-अलग समीक्षा बैठक करेंगी। इसके साथ ही वह अमेठी लोकसभा प्रभारी केके सिंह के घर प्रतापगढ़ जिले के नौहाजया व सलोन विधायक के घर भी जाएंगी।
स्मृति ने बीमार महिला को भेजा अस्पताल
अमेठी में आज स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के परिवार के लोगों से मिलकर लौटते समय स्मृति ईरानी को रास्ते में महिला मरीज दिखाई दी। जिसे देखने के बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और अपने साथ चल रही एंबुलेंस से उस बीमार महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।