लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश की शहादत को किया नमन

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE राष्ट्रीय सामाजिक

gunjn-agnihotriफर्रुखाबाद: शहर के बढ़पुर विकास नगर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति पुत्र झब्बू लाल की शहादत को शहर ने नमन किया| कई जगह उनकी शहादत को नमन करते हुये कैंडिल मार्च निकाला गया और उन्हें श्रधांजलि दी गयी|

बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे पश्चिम बंगाल के सुकना में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में सेना के 3 अधिकारियों की मौत हो गई| जिसमे एक शहर के बढ़पुर विकास नगर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति पुत्र झब्बू लाल भी शामिल थे| उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरा शहर ही गमगीन हो गया| गुरुवार शाम को भाजयुमो नेता गुंजन अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता आवास विकास तिराहे पर एकत्रित हुये और उन्होंने कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रखा|

इस दौरान नितिन दुबे, सुमित पाण्डेय, अनूप, अर्पित गुप्ता, रोहित कटियार, अमन दुबे, आलोक पाठक, अभय राजपूत, सुधांशु त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, शिवम् राजपूत, आदि मौजूद रहे |