लेखपाल नशीली गोली खिलाकर पुत्री के साथ करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लेखपाल पर अपनी ही पुत्री के साथ बलात्कार करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस ने पड़ताल शुरू की|
कोतवाली फतेहगढ़ की न्यू कालोनी भोलेपुर निवासी चर्चित लेखपाल प्रवेश सिंह तोमर के खिलाफ उनकी पत्नी ने तहरीर दी| पत्नी ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ उसका पति दुष्कर्म करता रहा है| आरोपी लेखपाल नशीली गोली खिलाकर योंन शोषण करता था| इस दौरान वह गर्भवती भी हो गयी और उसका गर्भपात भी एक चिकित्सालय में आवास-आवास में कराया गया|
जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी| पत्नी ने पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस नें कोतवाली फतेहगढ़ में लेखपाल के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा लिया| आरोपी के खिलाफ जाँच शुरू कर दी गयी|