लेखपालों को धूमधाम से दी गयी विदाई

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा आठ राजस्व कर्मियों को धूमधाम के साथ विदाई दी गयी| इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे|
तहसील सदर के सभागार में गुरुवार को दोनो संगठनों के पदाधिकारियों ने सभी का सेवानिवृत्त कानून-गो गोविंद सिंह, महेश तोमर, ,चंद्रकांत श्रीवास्तव,माधो सिंह,अशोक अवस्थी व लेखपाल रामविलास,रामशंकर,नौरंग सिंह को माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देते हुए साल उड़ाकर सम्मानित किया| लेखपालो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश यादव व तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे|
सभी सेवानिवृत्त लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने अपने साथियों का आभार व्यक्त किया इस दौरान लेखपाल संघ के महामंत्री अजीत द्विवेदी,अध्यक्ष सौदमीर खान,राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव व अमृतपुर,कायमगंज व तहसील सदर के लेखपालों सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल उपस्थिति रहे।