लिंजीगंज की नौटंकी में बारिस का खलल

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: दशको से शहर में निकलने वाली राम बारात के जनवासे के दौरान लिंजीगंज में नौटंकी का आयोजन किया जाता रहा है| लेकिन इस बार मूसलाधार बारिस होने से नौटंकी में खलल डाल दिया| सैकड़ो दूर दराज से आये दर्शक निराश होकर वापस लौट गये|

शहर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से श्रीराम लीला मंडल के द्वारा राम बारात का भव्य आयोजन होता है| राम बारात नगर भ्रमण के बाद जब लिंजीगंज पंहुचती है तो वहां बारातियों के स्वागत के साथ ही साथ मनोरंजन के लिये नौटंकी का आयोजन किया जाता है| लेकिन इस बार सुबह से हो रही बरसात ने आयोजको के साथ ही साथ दर्शको को भी निरास किया है|

बाजार के मुख्य मार्ग पर नौटंकी के लिये मंच बनाया गया है| लेकिन बरसात में सब पानी-पानी हो गया| नौटंकी के आयोजक लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता व् मंत्री वैभव गुप्ता ने बताया कि यदि 11 बजे तक पानी बंद हो जाता है तो नौटंकी का आयोजन भव्य होगा| यदि पानी बंद नही होता है तो कमेटी के लोग अन्य किसी दिन बैठकर फैसला करेंगे की आगे कब यह कार्यक्रम किया जा सके| लेकिन राम बारात के भव्य स्वागत की तैयारी है| वह कमेटी के लोग धूमधाम से बारात आने पर करेंगे|