लगभग एक घंटे देर से पंहुचे उपमुख्यमंत्री!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य जनपद में होने वाली जनसभा में वह अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे लेट पंहुचे| जिससे लाभार्थियों को लम्बा इंतजार करना पड़ा|
डिप्टी सीएम को 12:20 बजे दोपहर पर सभास्थल पर पर आना था| लेकिन वह लगभग एक घंटे लेट सभास्थल पंहुचे| उनके आने से पूर्व लाभार्थियों और अधिकारीयों को लम्बा इंतजार करना पड़ा| उपमुख्यमंत्री ने बताया की लखनऊ में जनता दर्शन का कार्यक्रम होता है| वह कुछ समय जनता दर्शन में आये फरियादियों को देकर आये है| जिससे उन्हें आने में देर हो गयी|
अल्पसंख्या मोर्चा ने भी जनसभा में दिखाई सक्रियता
उपमुख्यमंत्री के सभास्थल पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा भी सक्रिय नजर आया| उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था में पूरा सहयोग किया| अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आफिज पुत्तन मियाँ,डॉ० शाकिर अली मंसूरी व मुमताज बेगम ने सम्मानित होने वाले लोगों को मंच पंहुचाकर उन्हें सम्मानित होने में सहयोग किया| इस दौरान मो० इरफान,आमिर खां,खुशनबाज,रईस अली,आरिफ आदि रहे|