लखनऊ में हो रही बीहड़ की वारदातें:अखिलेश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में आज अराजकता की स्थिति है। लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं। जो बीहड़ में वारदातें होती थीं वो अब राजधानी लखनऊ में हो रही हैं। जो काकोरी शहीदों के नाम से जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। कन्नौज और मथुरा में भी घटनाएं हुई हैं।
इन हालात के लिए योगी सरकार जिम्मेदार : अखिलेश सोमवार को जनेश्वर मिश्रा पार्क में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कई मौके पर मैंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर यह सरकार घिरी हुई है। आज के इन हालात के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं।
मुलायम और अखिलेश साथ दिखे : जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। उनके साथ अखिलेश और अन्य सपा नेताओं ने छोटे लोहिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
चाचा को जन्मदिन की बधाई दी : इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि मीडिया के माध्यम में मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। शनि पूजा कराने की खास वजह पर बोले कि ये उनकी धार्मिक आस्था है।