लंबित शिकायतों पर कमिश्नर नें लगाई अफसरों की क्लास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस पंहुचे कमिश्नर सुभाष चन्द्र शर्मा ने लंबित शिकायतों पर अफसरों की क्लास लगा दी| उन्होंने जल्द शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये|
तहसील सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायते भूमि पर अबैध कब्जे की आयी| वही कमिश्नर ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और उसका समाधान करने के कड़े निर्देश दिये किया | नगर पालिका ईओ, एक्शीयन जल निगम व विधुत ग्रामीणों को लंबित शिकायतें होने पर कड़ी फटकार लगा दी| खेलकूद वाले जूते पहनकर तहसील दिवस पंहुचने पर कमिशनर नें एक्शीयन जल निगम  की एक बार फिर से क्लास लगा दी| उन्होंने सरकार की योजनाओं  के
विषय में भी बताया| इसके साथ ही सफाई अभियान के लिए सभी को  जागरूक रहने की अपील की|
उन्होंने अफसरों से अधिकतम 14 दिन के भीतर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये| कुल 260 शिकायतों में से 22 का ही मौके पर निस्तारण हो सका|

Comments are closed.