रोडबेज की टक्कर से स्कूटी सबार युवक की दर्दनाक मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:स्कूटी पर सबार घर जा रहे युवक को रोडबेज ने कुचल दिया| जिससे युवक की मौत हो गयी| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल पंहुचाया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
जनपद एटा के शांति नगर निवासी 30 वर्षीय रंजीत उर्फ़ चीकू पुत्र विजय बहादुर सिंह अपनी पत्नी पायल के साथ शहर कोतवाली के बिर्राबाग़ में रह रहा था| वह हिंदुस्तान लीबर में नौकरी करता था| शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्त 25 वर्षीय विवेक के साथ पांचाल घाट से नगर की तरफ जा रहा था| तभी पराग डेरी के निकट रोडबेज बस को ओबरटेक करने के चक्कर में स्कूटी सबार रंजीत रोडबेज बस के नीचे आ गया| जिससे रंजीत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि पीछे बैठा विवेक जख्मी हो गया| घायल विवेक व मृतक रंजीत को लोहिया अस्पताल भेजा गया| घायल विवेक के अनुसार स्कूटी रंजीत चला रहा था| वही पुलिस का कहना है स्कूटी विवेक चला रहा था|
घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी पायल,चार वर्षीय पुत्र गर्व व भाई राघवेन्द्र उर्फ़ सोनू लोहिया अस्पताल आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक का पायल के साथ बीते 7 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| जिसके बाद वह बीते एक वर्ष से बिर्राबाग़ में रह रहा था|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

Comments are closed.