रेस्‍क्‍यू आपरेशन:दस घंटे बाद नाला तोड़कर जिंदा निकाला नंदी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:सोमबार को लगभग सुबह आठ बजे दो नंदी आपस में लड़ रहे थे| उसी दौरान एक नंदी मंडी समिति के गहरे नाले में चला गया| जिसके बाद पालिका को सूचना दी गयी| तकरीबन दस घंटे चले रेस्‍क्‍यू आपरेशन के बाद आखिर नंदी को जिंदा निकाला गया|
शहर कोतवाली के सातनपुर आलू मंडी के सामने बीते कुछ महीने पहले मंडी निर्माण निगम ने एक नाला बनाया था| जिसमे आलू मंडी गेट के बाहर तकरीबन चार फीट नाला खुला हुआ था| सुबह तकरीबन आठ बजे दो सांड आपस में लड़ने लगे| काफी देर चली भिडंत के बाद एक सांड नाले में चला गया| जिसके बाद उसका कोई पता नही चला| उसी दौरान सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज गेट के सामने खड़े थे| उन्होंने सांड को नाले में गिरते हुए देख लिया| जिसके बाद उन्होंने ईओ नगर पालिका को फोन पर जानकारी दी| उसी दौरान हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा अपने समर्थको के साथ आ गये| उन्होंने नगर पालिका चेयरमैंन के पति मनोज अग्रवाल को अवगत कराया| जिसके बाद नगर पालिका की जेसीबी तकरीबन 10 बजे मौके पर पंहुची| जब उसकी तलाश के लिये नाले के ऊपर रखी पटिया हटायी गयी लेकिन उससे कोई नतीजा नही निकला| क्योंकि नाला तकरीबन आठ फीट गहरा था| जिससे उसका पता ही नही चल पा रहा था|
काफी प्रयास के बाद भी जब पता नही चला तो नगर पालिका से सीवर सेक्शन मशीन लेकर सफाई नायक विनय कश्यप पंहुचे| जिसके बाद नाले का पानी निकालना शुरू किया गया| लेकिन पानी अधिक होने के कारण काफी समय लग रहा था| जिसके बाद पम्प सेट मगाया गया| सीबर सेक्शन मशीन व पम्प सेट के साथ पानी निकालने के लिये लगाये गये| उन्होंने तकरीबन दो घंटे तक पानी निकाला उसके बाद भी जब नाले में कही नंदी का पता नही चला तो मंडी गेट और गल्ला मंडी के गेट के निकट की पुलिया के निकट पटिया हटाई गयी| तकरीबन शाम 5:30 बजे नंदी गल्ला मंडी के सामने वाली पुलिया के नीचे फंसा हुआ मिला| जिसके बाद पालिका संविदा कर्मी जितेन्द्र ठंडे पानी में उतर गया और एक ग्रामीण की मदद से नंदी को रस्सी में बाँधकर उसे जेसीबी से काफी मसक्कत के बाद ऊपर निकाला| इसके लिए नाले को कई जगह तोडना पड़ा| जैसे ही नंदी बाहर आया वह भीड़ पर भडक गया| जिससे भगदड़ मच गयी| जैसे तैसे उसे खदेड़ा गया|
नगर पालिका के इन कर्मियों ने दिया आपरेशन को अंजाम
सफाई नायक विनय कुमार कश्यप,जेसीबी चालक सरजू,संविदा कर्मी जितेन्द्र कुमार,सीवर सेक्शन चालक मनीष कुमार,पम्प सेट चालक रघुराज,संविदा कर्मी अजय ने रेस्कू आपरेशन को अंजाम दिया|
पांच घंटे बाद पंहुचे जेई नगर पालिका
सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज व हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा के सूचना देने के तकरीबन पांच घंटे बाद जेई नगर पालिका मौके पर पंहुचे और टहल कर वापस लौट गये|जिससे लोग आक्रोशित दिखे|
किसान संघ युवा के जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा,बीजेपी नेता अमित राठौर,हिन्दू महासभा महामंत्री सौरभ मिश्रा,गौरक्षा प्रकोष्ठ से रजत गुप्ता,दुर्गेश सक्सेना आदि रहे|