रेलवे प्वांट मैंन के पुत्र ने सहायक स्टेशन मास्टर को धुना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कस्बे के रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर को प्वांट मैंन के पुत्र ने जमकर धुन दिया| विभागीय अधिकारीयों ने मामले की जाँच पड़ताल की|

27 वर्षीय आरेन्द्र सिंह सुबह जीआरपी चौकी के निकट खड़े थे| आरोप है की तभी रेलवे प्वांट मैंन आराम सिंह यादव के पुत्र कमल ने उन्हें पकड़ कर पीट दिया| जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गये| 108 एमबुलेंश ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया| दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद का मुख्य कारण डीजे बजाने का विवाद बताया गया है| लेकिन सहायक स्टेशन मास्टर आरेन्द्र सिंह का घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आयी है|

घटना की जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर विमल कुमार ने अस्प्ताल पंहुच एएसएम आरेन्द्र सिंह से घटना की जानकारी ली|