रेलगाड़ी ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के लिए अखिल भारतीय जनसेवा संगठन के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया| जिसमे सैकडो लोगों ने अपने हस्ताक्षर किये|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन तिराहे पर कैम्प लगाकर लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के लिए हस्ताक्षर कराये| संगठन ने मांग करते हुए कहा की फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्व रेलवे स्टेशन है| लेकिन इसके बाद भी इस पर लम्बी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नही है| जबकि फतेहगगढ़ में आर्मी कैंट है| जिला मुख्यालय,डीएम कार्यालय आदि भी है| इसके बाद भी लम्बी दूरी के लिए ट्रेनें नही रूकती है| संगठन ने रेल मंत्री से फतेहगढ़ स्टेशन पर लम्बी दूरी की ट्रेन के ठहराव की मांग की है| इस दौरान सुमित सक्सेना,अनिरुद्ध ठाकुर,सुनील सिंह,दिनेश कुशवाह,रवि भदौरिया,प्रांजल श्रीवास्तव,विपिन,दिनेश कुशवाह आदि रहे |