रिजेक्टेड दूध पकड़ा,डेयरी को नोटिस जारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: एक क्विंटल रिजेक्टेड दूध खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने करा दिया| वही आरोप के दायरे में आयी डेयरी संचालक के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है|
जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने एक पिकअप वाहन को जेएनवी रोड पर रोक कर जांच पड़ताल की| केन में लगभग एक क्विंटल रिजेक्टेड दूध मिला| जाँच में दूध खराब मिला जिसे नष्ट कर लिया गया| पिकअप चालक छिबरामऊ निवासी अभिषेक यादव ने अधिकारीयों को बताया कि दूध कन्नौज छिबरामऊ निवासी ठेकेदार विनोद यादव का है। चालक ने अभिहित अधिकारी को बताया कि इसमें से लगभग 75 लीटर दूध जेएनवी रोड फतेहगढ़ स्थित एक डेयरी से लिया गया था।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि डेयरी संचालक को नोटिस दिया गया। दूध का नमूना भी लिया गया है| जिसे जाँच के लिये भेजा जायेगा| दूध को नष्ट कर दिया गया है|