अपडेट:राहुल व प्रियंका का 24 का रोड शों टला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी वाड्रा रोडशो फ़िलहाल टल गया| जिससे कांग्रेस समर्थकों व कार्यकर्ता निराश है|
बीते तकरीबन 15 दिन पूर्व से ही कांग्रेस की तरफ से यह बताया गया की राहुल गाँधी व प्रियंका का कायमगंज से फतेहगढ़ तक रोड-शो आयोजित किया जायेगा| पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष व महासचिव के जनपद आने की खबर से कांग्रेसियों के उत्साह था| लेकिन राहुल गाँधी का कार्यक्रम ना मिलने से रोड शो फ़िलहाल टल गया है|
सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल के कार्यक्रम के लिए काफी प्रयास किया गया| लेकिन कार्यक्रम नही मिल सका|जिले में राहुल प्रियंका के द्वारा 24 अप्रैल को रोड शो करने की चर्चा थी| कांग्रेसियों ने भी इसको खूब हवा दी| लेकिन फ़िलहाल कार्यक्रम नही मिल सका| जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्यंजय शर्मा ने बताया कि राहुल व प्रियंका के चुनाव कार्यक्रम के विषय में जल्द समय मिल सकता है| प्रयास जारी है|