राष्ट्रीय पक्षी का शिकार करने में एक को दबोचा,एक फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को ग्रामीण ने दबोच कर जमकर पीट दिया| इसके साथ ही उसे पुलिस के हबाले कर दिया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकीपुर निवासी रमेश सिंह का दामाद नन्हे पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी सराय प्रयाग गुरसहायगंज कन्नौज बीते एक महीने उनके घर रह रहा था| शुक्रवार को नन्हे की ससुराल के ही हवी पुत्र मंत्री को साथ लेकर नन्हे मोर का शिकार करने के लिए गया| जब वह मोर का शिकार ग्राम कुम्हौली ताजपुर भट्टे के निकट कर रहे थे| उसी दौरान सतीश कुमार ने उन्हें देख लिया| इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया| लेकिन आरोपी हवी मौके से चकमा देकर फरार हो गया|
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी नन्हे की जमकर खातिरदारी कर दी| इसके बाद नन्हे को पुलिस को सौप दिया| आरोपी के पास से पुलिस ने तीन मोर एक मृत एक जिन्दा बरामद किये| जिन्दा मोर के भी पैर टूटे हुए थे| जिसके बाद पुलिस ने उसका उपचार कराया|
प्रभारी निरीक्षक डीबी तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| घायल मोर का उपचार कराकर वन विभाग को सौप दिया जायेगा|