राष्ट्रीय कवि संगम की कमेटी गठित

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: साहित्य एवं संस्कृति को अखिल भारतीय स्तर पर संरक्षण एवं संवर्धन प्रधान करने वाली संस्था राष्ट्रीय कवि संगम ने जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी।

शहर के कोटापार्चा स्थित एशियन कम्प्यूटर सेन्टर में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के संरक्षक आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने बताया कि संस्था की अध्यक्ष राष्ट्रपति पदक प्राप्त भारती मिश्रा को बनाया गया है। इसके साथ ही साथ उपकार मणि को महामंत्री, महेशपाल सिंह सोमवंशी को उपाध्यक्ष, दिनेश अवस्थी को उपाध्यक्ष, प्रीती तिवारी एवं डाक्टर पीडी शुक्ला को मंत्री बनाया गया। वैभव सोमवंशी को संगठन मंत्री, सुरेन्द्र पाण्डेय कोषाध्यक्ष, अनुराग पाण्डेय रिंकू को मीडिया समन्वयक का दायित्व मिला है। इसके साथ ही डा0 राजेश हजेला, उत्कर्ष अग्निहोत्री, जयप्रकाश मिश्रा, दिलीप भारद्धाज, दीपा भारद्धाज, समरेन्द्र शुक्ला, रघुनंदन दीक्षित, प्रतीक शुक्ला को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वरिष्ठ छायाकार रवीन्द्र भदौरिया प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में शामिल किये गये हैं।

संस्था के संवर्धक संरक्षक सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, रजनी सरीन, डा0 मिथलेश अग्रवाल, सुरेन्द्र पाण्डेय, साधना शुक्ला आदि को बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य साहित्य का संरक्षण करना, नई साहित्यिक पीढ़ी की खोज करना, पुरानी साहित्यिक पीढ़ी का सम्मान करना है। संस्था समय समय पर कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगी।