राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-भाग्य का साथ बना है। घरेलू मोर्चों पर व्यय होगा। रुका हुआ पैसा जैसे एरियर, किराया व कमीशन इत्यादि प्राप्त होगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
वृष-दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। धनार्जन होगा।
मिथुन-तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यालयों में अटके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। पारिवारिक सुख-शांति बने रहेंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। जल्दबाजी बिलकुल न करें।
कर्क-वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में बिलकुल भी लापरवाही न करें। पुराने शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें। कीमती वस्तुएं गुम या चोरी हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। धनार्जन होगा।
सिंह-नौकरी में शांति बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। मानसिक बेचैनी रहेगी। किसी सरकारी कार्यालय में अटके काम पूरे होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
कन्या-हित-शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। लापरवाही तथा प्रमाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्योन्नति होगी। विवाद न करें।
तुला-किसी मनोरंजक कार्यक्रम या यात्रा का आयोजन हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। थकान हो सकती है।
वृश्चिक-कोई शोक समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। वृ‍द्धजन सावधानी रखें। दौड़धूप अधिक होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।
धनु-किसी असहाय व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर-विदेश से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यय होगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
कुंभ-किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग व मार्गदर्शन से रोजगार प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए काम मिलेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। धनार्जन होगा। जल्दबाजी न करें।
मीन-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद से बचें। लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।