राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा में सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत अधिक होगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। दूसरों की बातों में न आएं। स्वयं निर्णय लें।
वृष-थोड़े प्रयास से ही अटके काम पूरे होंगे। असहाय लोगों की मदद करने की इच्छा रहेगी। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मिथुन-मित्र व रिश्तेदारों के स्वागत का अवसर प्राप्त होगा। व्यय होगा। अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नए मित्र बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। धनार्जन होगा।
कर्क-कोई लंबी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
सिंह-किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। क्लेश होगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से तनाव रह सकता है। अप्रत्याशित घटना घट सकती है। चिंता रहेगी। दूसरों पर विश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान दें।
कन्या-डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। दूसरों की सहायता करने से मानसिक संतुष्टि रहेगी। मनोरंजन का समय मिलेगा। मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। अपना सामान संभालकर रखें। चोट व रोग से बचें।
तुला-असहाय तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। धनार्जन होगा।
वृश्चिक-मानसिक बेचैनी रह सकती है। किसी अनहोनी की शंका रहेगी। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आय बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ प्रसन्नता रहेगी।
धनु-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। विवाद में हिस्सा न लें। नकारात्मकता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान दें। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी।
मकर-किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
कुंभ-स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। उन्नति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। लापरवाही न करें।
मीन-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।