रावण कह रहा तुम मुझे यूँ जला ना पाओगे!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:श्रीराम लीला द्वारा मंचन चल रहा है| जिसके तहत विजय दशमी को रावण के वध के साथ ही उसका पुतला दहन होना है| पुतला बनाने वालों ने पुतले बनाकर तैयार कर मेला मैदान में लगा भी दिये है|
बीते कई दिनों से कानपुर के ठेकेदार के द्वारा बनाये जा रहे रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के विशालकाय पुतले बनकर तैयार है| कल शाम को रावण का श्रीराम के हाथो वध होने के बाद बढ़पुर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में श्रीराम के द्वारा पुतला दहन किया जायेगा| जिसकी लगभग सभी तैयारी पूर्ण हो गयी है| विजय दशमी के दिन क्रिश्चियन कालेज मैदान में शताब्दियों से मेला लगता चला आ रहा है|
रावण व उसके भाईयों के पुतले देखकर मानो लगता है की वह कह रहे हों तुम मुझे यूँ जला ना पायोगे|