रामलला की शोभायात्रा में शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:श्रीराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में इस बार अमर जबान ज्योति को भी शामिल किया गया है| जिसके माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि  दी जायेगी |
नगर के नेहरु रोड स्थित व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के प्रतिष्ठान पर श्रीराम विविध कला केंद्र द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया|जिसमे श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को सौपी गयीं| संगठन के संस्थापक विजय दुबे (मटरलाल) ने बताया कि 13 अप्रैल को नारायण गेट व शम्भू नाथ द्वारा सुन्दर एवं आकर्षित लाइटों से सुन्दरता बिखेरेंगे| 14 अप्रैल को राम लला का अभिषेक एवं पूजन इसके बाद शाम को झांकी व शोभायात्रा निकाली जायेगी| शोभायात्रा में ताशा की आवाज एवं अमर जवान ज्योति के रूप में शहीदों को भावी श्रद्धांजलि  दी जायेगी |
इस दौरान अशोक मिश्रा,अशोक वर्मा,सत्यम दीक्षित,रामजी मिश्रा,आदित्य दीक्षित,हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा,सौरभ मिश्रा,नारायण दत्त दुबे,किशन कन्हैया सक्सेना,प्रकाश चन्द्र वर्मा