रामनगरिया का शुभारम्भ कल,अलौकिक होगा लेजर शो से गंगा का अवतरण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:मेला रामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ सोमबार को शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी के द्वारा किया जायेगा| जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने लगभग पूरी कर लीं है| वहीं शुभारम्भ बाद होने वाला लेजर शो देखने लायक होगा| जिसकी रविवार शाम को रिहर्सल भी की गयी|
मेले के शुभारम्भ के दौरान हबन-पूजन के बाद शुभारम्भ किया जायेगा| इसके बाद गंगा पूजन व दीपदान किया जायेगा| जिला प्रशासन ने इसके लिए जगह बनाने के लिए सुभाष,सूरज देवी,कृष्ण कान्त,पवन,भगवान दास,प्रेम कुमार,सुशील,मुन्ना,सुशीला,सत्यपाल सहित तकरीबन दो दर्जन गंगा पुरोहित की दुकानें हटवा दी| जिससे सभी पुरोहितों में आक्रोश है| वही जिलाधिकारी द्वारा गंगा पूजन किये जाने के बाद होने वाले लेजर शो का भी रविवार को ट्रायल किया गया| जिसका रंगीन नजारा देखकर लगा की मेला शुभारम्भ के दौरान सोमबार को होने वाले लेजर शो अलौकिक छटा बिखेरेगा| सोमबार को शाम आठ बजे लेजर शो का आयोंजन किया जायेगा|