राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं आशायें करती दलाली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पंहुची राज्य महिला आयोग की सदस्य नें आशाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता है कि आशाएं दलाली करती है| इसे वह खुद पकड़ेगी और कार्यवाही होगी|
राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल नें लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल की ओपीडी, लेबर रूम, ओटी, पर्चा काउन्टर आदि चेक किया| महिला मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बात की| उनकी समस्या को सुना|
इसी दौरान अस्पताल में बैठी एक आशा विमला देवी के द्वारा सही जानकारी ना देनें पर उसकी जमकर क्लास लगा दी|
नेपकिन बीते 15 दिनों अस्पताल में खत्म मिलने से उन्होंने नर्स विमला की भी जमकर फटकार लगा दी| आक्रोशित महिला आयोग सदस्य नें कहा कि उन्हें पता है कि आशा बहूँए दलाली का कार्य करती है| इसकी वह जाँच करायेंगी और खुद उन्हें पकड़ेगी| पकड़े जाने पर कार्यवाही की जायेगी| इस नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर मन्नी लाल गौड़, महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ० कैलाश आदि रहे|