राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुना महिलाओं का दर्द

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग उप्र की सदस्य रश्मि जायसवाल बुधवार को जनपद पहुंची। वह निरीक्षण भवन व महिला अस्पताल पहुंच महिलाओं की समस्या सुनी और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को सभी संबंधित पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए निस्तारित कराएं, जिससे पीड़ित महिलाओं को शीघ्रता से न्याय मिल सके।
वह सबसे पहले फतेहगढ़ निरीक्षण भवन गेस्ट हाउस में जनपद के दूर-दराज से आई पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनीं। वह आए कुल 12 ममलों में कुल दो का ही निस्तारण मौके पर हो सका| अन्य मामलों को के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्रों को मार्क कर अधिकारियों को दे जल्द कार्यवाही के निर्देश दिये| अधिकतर मामले महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के आये| 
बीजेपी विधायक पर बलात्कारियों को संरक्षण देनें का आरोप
कोतवाली मोहम्मदाबाद के एक ग्राम निवासी युवती ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से तीसरी बार भेट की और कहा की उसे आज तक न्याय नही मिला| आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया| जिससे वह गर्भवती भी हो गयी थी| पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई| न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया| लेकिन पुलिस आरोपियों के बीजेपी विधायक के करीबी होने के चलते कोई कार्यवाही नही कर रही| उन्होंने पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये| 
लोहिया महिला अस्पताल का किया निरीक्षण 
महिला आयोग की सदस्य ने लोहिया महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने ओपीडी का पर्चा काउंटर डेढ़ बजे बंद मिला| इसके बाद उन्होंने आपरेशन रूम के साथ ही साथ अस्पताल के शौचालय आदि की साफ-सफाई देखी|
नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर सिंह चौहान, सीओ सिटी रामलखन सरोज, सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर विनीता सारथी,