राजेन्द्र नगर महोत्सव: 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) राजेन्द्र नगर महोत्सव में आज कुछ खास था| जिसमे एक साथ 15 कन्याओ का दान कर उन्हें भीगी पलको के साथ पिया के घर विदा किया गया| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी लेकिन कुछ देखने नही वल्कि उस महायज्ञ में अपने सहयोग की आहुति देने| हजारो की संख्या में लोग महोत्सव में आयोजित हुये सामूहिक विवाह समारोह के गवाह बने|
यूं तो शनिवार को शहर में शादियां खूब हुईं, लेकिन राजेन्द्र नगर महोत्सव में में जो शहनाईयां बजीं उनकी गूंज जिसने भी सुनी वह तारीफ किए बिना नहीं रह सका. इस शादी समारोह के जरिए संयोजक सचिन सिंह यादव ने अपने जन्म दिन के मौके पर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल तो पेश की है ही साथ ही अन्य लोगो के लिए एक प्रेरणा भी बनीं कि वे भी ऐसे ही कार्य कर गरीबों की मदद करें| अपने चाहने वालों के साथ संयोजक ने बारातियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया और सभी के लिए लजीज भोजन का भी पूरा इंतजाम किया गया|
महोत्सव के संरक्षक पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने दीप जलाकर विवाह समारोह का शुभारम्भ किया| संयोजक सचिन सिंह यादव ने जो पंडाल सजाया उसमे एक साथ कई मंडप और वेदी सजाई गयी थी| जिले के साथ ही साथ अन्य जिलो से भी वर व बधू पक्ष के लोग सामूहिक विवाह में शामिल होने पंहुचे| जिन्होंने एक दूजे के साथ जीने की कसमे खाई| संयोजक की तरफ से दुल्हन को विवाह के सभी सामान बैड, गैस, कुर्सी, वर्तन, बक्से, अलमारी, छत का पंखा आदि सामान भेट किया| सचिन सिंह यादव ने कहा कि मेरे दादा और पिता ने एक परिवार की तरह क्षेत्र की जनता की सेवा की है| इस परम्परा को आगे भी बढाते रहेंगे|

नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वर पक्ष को चाहिए कि वह नव बधू का ध्यान रखे| उसे कोई तकलीफ ना होने दे| बधूओं से उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को ही पिता नही वल्कि उन्हें भी अपना पिता समझे| भविष्य में कोई समस्या होगी तो उन्हें व उनके परिवार को पूरा सहयोग किया जायेगा | इस दौरान भोला यादव, सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव (सिरोली वाले), यशवीर आर्य, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रधान राजन यादव, केपी सिंह, अबधेश यादव, मोनिका यादव आदि रहे|