राजेन्द्र नगर महोत्सव का जोरदार आगाज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) गुरुवार को राजेंद्र नगर महोत्सव का जोरदार आगाज हो गया| मुख्यअतिथि के रूप में पंहुचे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर व बाबू पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव जी व स्वर्गीय राजेंद्र सिंह यादव के जन्म दिवस पर केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया गया|
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने जीवन में बहुत संघर्ष किया| तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष के बल पर उत्तर प्रदेश में 4 बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई| नेताजी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार देश के रक्षा मंत्री रहे| वह हिंदुस्तान ही नहीं विदेशों में भी उनको संघर्ष का प्रतीक माना जाता है| उन्होंने कहा कि हमारे पिता बाबू राजेंद्र सिंह यादव ने पहला सोशलिस्ट पार्टी से ही जीता था| वह समाजवादी थे और वह भी समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करते रहे| उन्होंने हमेशा गरीब की मदद की गरीबों का साथ दिया और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे| क्षेत्र की पूरी जनता को परिवार की भांति समझते रहे और परिवार की तरह उन्होंने लोगों को जोड़ा वक्रम आज भी चल रहा है और पीढ़ी दर पीढ़ी पूरा क्षेत्र एक परिवार की सूत्र में बंधकर हम लोगों के साथ में हर लड़ाई में साथ देता रहा है|
अध्यक्षता कर रहे बाबू सिंह यादव जी ने कहा के स्वर्गीय बाबू राजेंद्र सिंह यादव ने इस पिछड़े क्षेत्र में सर्वप्रथम विद्यालय की स्थापना की थी| जिससे यहां पर शिक्षा का प्रचार-प्रसार हुआ और लोग पढ़ लिख कर आगे बढ़ने लगे| बाबू राजेंद्र सिंह यादव जी ने मुझे बुलाकर कहा कि तुम पढ़े-लिखे हो और हमारे स्कूल में नौकरी करो उन्होंने मुझे नौकरी दी तो हमारे जीवन में जो झूठ था हुई अपनी नौकरी की स्वर्गीय बाबू राजेंद्र सिंह यादव जी की ही देन थी| पूर्व मंत्री ने सदैव कमजोर की मदद की उन्होंने जाति या धर्म के आधार पर कभी भेदभाव नहीं किया| वह गरीब की मदद करते रहे और अन्य जाति के लोगों को भी समान रूप से देखते हुए थे| उनके हक की लड़ाई लड़ते रहे और उनको एक साथ जोड़कर उन्होंने जो क्षेत्र में काम किया| उसी का परिणाम रहा कि वह यहां से कई बार विधायक रहे| उनके विकास का कार्य सचिन यादव आगे बढ़ाएंगे| यही उम्मीद क्षेत्र की जनता कर रही है|
संचालन पूर्व सपा जिला महासचिव समीर यादव ने भी विचार व्यक्त किये| अवधेश यादव,मनमोहन मिश्रा,जीतू यादव,दशरथ सिंह पाल ,महेंद्र पाल शर्मा, अंसार खान ,जितेंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह,श्याम सिंह, अनूप पालीवाल, सुरेंद्र सिंह, अवनीश यादव व शैलेश शाक्य आदि थे