राजेंद्र नगर महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) राजेंद्र नगर महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसमे छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया|
क्षेत्र के ग्राम राजेन्द्र नगर में आयोजित महोत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज नवाबगंज एसपीएस इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर आर एस इंटर कॉलेज नवाबगंज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया| रंगारंग कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इस्कूली बच्चे रहे|
पूर्व मंत्री ने बताया की नौनिहाल ही देश का भविष्य है| वर्तमान सरकार युवाओं पर ध्यान नही दे रही है| लेकिन पिछली अखिलेश सरकार ने बड़ी संख्या में प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया था| इसके साथ ही सभी छात्रों के हाथों में लेपटॉप दिया था|
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्याम सिंह यादव व संचालन कृष्ण वीर सिंह ने किया|
प्रधानाचार्य एसपीएस राजीव यादव, प्रधानाचार्य आरएस इंटर कॉलेज अवधेश यादव, संजीब यादव, मोनू यादव, शिव कुमार यादव, राकेश यादव, रामपाल यादव आदि उपस्थित रहे|