राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तिथि बढ़ी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के द्वारा आयोजित राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तिथि बढ़ा दी गयी है|

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के निर्देश पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी| जिसमे उन्होंने बताया कि आगामी 25 अगस्त को आयोजित होंने वाली राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अब 1 सितम्बर को आयोजित होगी| जिसके तहत 10:30 बजे से 12 बजे तक नेकपुर स्थित एक विद्यालय में प्रतियोगिता सम्पन्न करायी जायेगी|