राजनीति के अजात शत्रु माने जाते थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भाजपा नेताओं ने बूथों पर बैठक कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया| इस दौरान उनके जीवन पर विचार व्यक्त किये गये|
नगर मंडल के नुनहाई सेक्टर में रामनिवास अग्निहोत्री के आवास पर पहुंचे जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किये| जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी को राजनीत का अजातशत्रु कहा जाता था| उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी कोई दाग लगने नहीं दिया| पोखरण में संपन्न देशों की संभावित नाराजगी से विचलित हुए बिना उन्होंने अग्नि 2 और परमाणु परीक्षण कर देश की सुरक्षा के लिए साहसी कदम उठाये| इस दौरान प्रमोद मिश्रा जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता, शिवम रस्तोगी हिमांशु गुप्ता आदि रहे|
नगर मंडल के रेलवे रोड सेक्टर में पलरिया मोहल्ले के बूथ पर भाजपा से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सुशासन दिवस पर आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लेने पंहुचे और अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विचार व्यक्त किये| नगर मंडल के बजरिया सेक्टर के बूथ संख्या 254 के कटरावक्शी में भाजपा जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने गोष्ठी में हिस्सा लिया| वही कादरी गेट के फतेहगढ़ मंडल पर जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर ने पहुंचकर गरीब बच्चों को कॉपी, पेंसिल वितरित की| इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान मयंक मंडला क्षेत्र आदि लोग रहे| सेनापति सेक्टर में भी जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,महिला मोर्चा अध्य्क्ष बबिता पाठक,चित्रा अग्निहोत्री, सेक्टर प्रमुख अखिलेश अग्निहोत्री ,मीडिया प्रभारी विकास पांडेय आदि रहे|
भाजयुमो ने भी अटल जयंती पर गरीब नौनिहालों को बांटी पुस्तके
भाजपा के बढ़पुर मंडल के उपाध्यक्ष पंकज पाल ने अपने गाँव गढिया में अटल का जन्मदिन मनाया| जिसमे मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे पंहुचे| सभी ने अटल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ गरीब नौनिहालों को पाठ्य पुस्तके वितरित की| शिवम कटियार, मल्लू कठेरिया, बूथ अध्यक्ष आलोक राजपूत आदि रहे|
मसऊदी अन्य पिछडा वर्ग के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रान्त कानपुर के संयोजक हाफिज पुत्तन मियां मसऊदी ने सेक्टर 10 बूथ अध्यक्ष मुश्ताक मसऊदी के निवास पर अटल बिहारी का जन्म दिन मनाया| इस दौरान पुत्तन मियां ने कहा कि अटल मसऊदी अन्य पिछडा वर्ग के मसीहा थे| उन्होंने देश को एपीजे अब्दुल कलाम जैसा राष्ट्रपति दिया| कलाम भी मसऊदी कौम के थे| इस दौरान शाकिर मंसूरी,शकील मंसूरी,आदिल खां,चाँद मियाँ मसऊदी,मो० अहमद मसऊदी,इखलाख खां,उबैद खां,फहीम अंसारी,आरिफ सिद्दीकी व मो० शकील आदि रहे|