रजिस्टर में मुंशी व राइफल में संतरी फेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) एसपी सुभाष सिंह बघेल ने थाने का निरीक्षण किया तो उन्होंने लापरवाह पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास लगा दी| उनके सामने दीवान रजिस्टर के विषय में नही बता पाये और मुंशी राइफल नही चला पाये| उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये|

एसपी ने थाने में सिपाहियों के आवास चेक किये और जल्द नये आवास चालू करने के निर्देश दिये| उन्होंने भवन, गुंडा, समाधान व तहसील रजिस्टर चेक किये| उन्होंने दीवान से आठ नम्बर रजिस्टर के विषय में पूंछा लेकन दीवान नही बता सके| जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| वही संतरी एसपी के सामने राइफल नही खोल पाये| जिस पर उनका पारा चढ़ गया|

उन्होंने असलहो में गंदगी देखकर हेड मोर्रर की फटकार लगा दी| उन्होंने एसओ महेन्द्र त्रिपाठी को व्यवस्था दुरुत्त करने के निर्देश दिये|