सेतु निगम के अफसरों को ढाई घाट पुल पर नही दिखे सपाई,अज्ञात में दी तहरीर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)एक होता है की दखाई नही देता और दूसरा जानबूझ कर अपनी आँखे बंद कर लेना| यही कुछ सेतु निगम के अफसरों ने भी कर दिखाया| जिस मुद्दे पर पूरे जिले की राजनीति गर्म है,चैनल, सोशल मीडिया व अख़बारों में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया| सभी में फोटो भी लगे है| लेकिन अज्ञात में तहरीर देना चर्चा का विषय बना है|
बीते दिन सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने अपने सैकड़ो सपा नेताओं के साथ ढाई घाट के पुल पर पंहुचकर फीता काट व नारियल तोड़कर पुल का लोकार्पण करने का दावा किया था| जो मीडिया में सुर्खियाँ बना है| बीजेपी संगठन से लेकर शासन व प्रशासन तक सभी के पास खबर है|
रविवार को शाम सेतु निगम के उप परियोजना प्रबन्धक एडी चौहान ने थाने में तहरीर दी| जिसमे उन्होंने सपा नेताओं को साफ कर दिया| उन्होंने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी| जिससे जिले की सियासत में फिर उफान है| अधिकारीयों का यह लचर पन अंक जनता के गले नही उतर रहा है| जिस समय तहरीर दी गयी उस समय कई बीजेपी नेता बैठे थे| उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नही दी गयी|
थानाध्यक्ष ने बताया की अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गयी है| किसी सपा नेता का नाम नही है| जाँच की जा रही है|
बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने तहरीर देने वाले उप परियोजना प्रबन्धक का बचाव किया| उन्होंने बताया की सरकारी कर्मी नामजद मुकदमा दर्ज नही करा सकता| पुलिस विवेचना कर कार्यवाही करेगी| यह सांसद व विधायकों का मामला है उन्हें देखना चाहिए| वह तो संगठन के आदमी है|