युवा वाहिनी ने मरीजों को बांटे फल

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद: हिन्दू युवा वाहिनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर अस्पताल के मरीजों को फल बांटे और उनके हाल-चाल लिये|
संगठन  के जिलाध्यक्ष अनुभव मिश्रा के साथ संगठन के पदाधिकारी लोहिया अस्पताल पंहुचे और आपात कालीन वार्ड में भर्ती मरीजों को फलवितरित कर उनके हाल-चाल जाने| इसके साथ ही पर्यावरण दिवस पर टाउन हाल नगर पालिका कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया| बच्चो को भी विस्कुट का वितरण किया गया|
इस दौरान नगर अध्यक्ष रोहन कश्यप, सरिता मिश्रा, रजत गुप्ता, सत्यम मिश्रा आदि रहे|