युवा कांग्रेस की सदस्यता दो सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय हो गयी है| युवा कांग्रेस को सदस्यता जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है|
युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के जोंन प्रभारी किशन कुमार जनपद पंहुचे|उन्होंने बढ़पुर के एक होटल में युवा कांग्रेस के नेताओं से बैठक कर अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि आगमी 2019 का चुनाव सिर पर है| जिसके चलते सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सदस्यता को आगामी 16 सितम्बर तक पूर्ण कर ले| इसके साथ ही चुनाव की तैयारी में जुट जाने के भी निर्देश दिये|
लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी, वरुण त्रिपाठी, दीप्ती सिंह, मोहित शुक्ला, पंकज शर्मा, अनुभव सिंह आदि रहे|