युवा कांग्रेस का मोदी सरकार पर जुबानी हमला

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics-BJP Politics-CONG.

dipti singhhफर्रुखाबाद:(कमालगंज) मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर वह अपने द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का प्रचार प्रसार करने में लगे है| तो वही विरोधी पार्टी उन्हें घेरने में लगी है| इसके विरोध के चलते युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओ ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया|

युवा कांग्रेस की लोक सभा महासचिव एवं भोजपुर विधान सभा की प्रभारी दीप्ति सिंह ने भोजपुर विधान सभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की| जिसमे मोदी सरकार खिलाफ दर्जनों लोगो ने हस्ताक्षर किये| दीप्ती सिंह ने बताया कि उन्होंने 5000 लोगो के हस्ताक्षर कराने तक अभियान जारी रखने की बात कही| उन्होंने केंद्र सरकार ने कई सबालो का जबाब माँगा है|

इस दौरान अरुण राजपूत, श्रीराम वर्मा, राजकपूर, पिंटू वर्मा, जुम्मन मिंया आदि कई लोग मौजूद रहे|